Mandi: मंडी में 11 दिसंबर को जन संकल्प सम्मेलन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने तैयारियों का लिया जायज़ा

Date:

--Advertisement--

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को मंडी में प्रस्तावित जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पड्डल मैदान स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर 2025 को मंडी के पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की थीम “हर लाभार्थी का उत्थान, आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण” रखी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने बीते तीन वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ कई जनहितैषी फैसले लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब जमीन पर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की भारी बरसात के दौरान आई आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से विशेष पैकेज घोषित किया, जिससे पूरे प्रदेश में हजारों परिवारों को मदद मिली। जन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से सरकार आने वाले दो वर्षों की कार्ययोजना और आत्मनिर्भर व समृद्ध हिमाचल के निर्माण की रूपरेखा भी जनता के सामने रखेगी। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए और कहा कि सम्मेलन में आने वाले लाभार्थियों के आवागमन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को पार्किंग स्थलों का क्षेत्रवार निर्धारण, उचित संकेतक लगाने और जनसूचना प्रणाली के प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकासी द्वार पर विशेष व्यवस्था करने को भी कहा गया।

इस दौरान धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने भी आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।