Mandi: पधर में महा साक्षरता शिविर: कानूनी अधिकार, नशा उन्मूलन और आपदा पुनर्वास पर मिली महत्वपूर्ण जानकारी

Date:

--Advertisement--

पधर उपमंडल में ग्राम पंचायत चेली में उपमंडल विधिक सेवा समिति पधर के तत्वावधान में महा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कानूनी अधिकारों, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदा के दौरान पुनर्वास कार्य जैसे विषयों पर आम जनता को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट और उपमंडल विधिक सेवा समिति की अध्यक्षा गीतिका यादव ने की। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को उनके अधिकारों और सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

मुख्य वक्ताओं में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, एसएचओ पधर अनिल कुमार कटोच, बार एसोसिएशन अध्यक्ष वी. आर. मुगलाना, वरिष्ठ अधिवक्ता आर. के. चंदेल और सहायक वन संरक्षक नवजोत मियां शामिल रहे।

एसडीएम सुरजीत सिंह ने आपदा प्रबंधन और पुनर्वास पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के समय सरकारी और सामुदायिक सहयोग की भूमिका पर जोर दिया। एसएचओ अनिल कुमार कटोच ने नशा उन्मूलन के महत्व और समाज में इसकी रोकथाम में पुलिस व अभिभावकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता आर. के. चंदेल ने कहा कि नशे का शिकार व्यक्ति अपराधी नहीं बल्कि मरीज होता है, जिसे सुधार का अवसर मिलना चाहिए।

सहायक वन संरक्षक नवजोत मियां ने वन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व और संबंधित अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।

शिविर में ग्राम पंचायत चम्पा देवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट गीतिका यादव को सम्मानित किया और उपमंडल विधिक सेवा समिति को इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।