Mandi: पराशर घाटी में भालू का कहर, भेड़पालक पर जानलेवा हमला; कुत्तों की बहादुरी से बची जान

Date:

--Advertisement--

ऋषि पराशर घाटी के जंगलों में भेड़ चराने गए एक भेड़पालक पर भालू के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। इस हमले में भेड़पालक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद कुत्तों की बहादुरी से उसकी जान बच सकी। घायल भेड़पालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सेगली पंचायत के गांव शुरन निवासी अमर चंद शनिवार को अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जंगल में गया हुआ था। दोपहर के समय अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने अमर चंद के चेहरे पर जोरदार हमला किया, जिससे उसका जबड़ा, नाक और आंखें बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गईं। अचानक हुए इस हमले से अमर चंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी दौरान अमर चंद के साथ मौजूद उसके कुत्तों ने हिम्मत दिखाते हुए भालू पर जवाबी हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के चलते भालू को जंगल की ओर भागना पड़ा, जिससे भेड़पालक की जान बच सकी। घायल अमर चंद ने किसी तरह जंगल से निकलकर सड़क तक पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन उसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि भालू के हमले से अमर चंद का चेहरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।