काँगडा
Kangra: धर्मशाला में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार मां की मौत, बेटा गंभीर घायल
धर्मशाला के कंडी क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kangra: बैजनाथ से ट्यूलिप गार्डन तक: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के विद्यार्थियों का यादगार शैक्षणिक भ्रमण
राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 60 विद्यार्थियों ने बैजनाथ शिव मंदिर, ट्यूलिप गार्डन और गोपालपुर चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्कृति, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
Kangra: ड्यूटी के दौरान थम गई धड़कन: 28 साल के जवान अभय कौंडल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम
हिमाचल प्रदेश पुलिस के 28 वर्षीय कांस्टेबल अभय कौंडल का किन्नौर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। सुलह के भट्टू समूला गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
Kangra: नूरपुर के अंकुश ठाकुर का कमाल: सीनियर कबड्डी में हिमाचल टीम में चयन, अब गुजरात में राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम
नूरपुर की पंचायत खैरियां के अंकुश ठाकुर का सीनियर कबड्डी वर्ग में हिमाचल प्रदेश टीम के लिए चयन हुआ है। अब वे गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Kangra: शाहपुर की अंडर-21 प्रतियोगिता से चमके कांगड़ा के सितारे, तीन खिलाड़ी प्रदेश टीम में चयनित
प्रदेश स्तरीय अंडर-21 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बाद कांगड़ा के दो लड़कों और एक लड़की का हिमाचल प्रदेश टीम में चयन हुआ है, जो आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।



