Kangra: धर्मशाला कॉलेज में जुटे प्रदेशभर के प्रोफेसर, शिक्षकों ने सरकार को दी चेतावनी; 6 जुलाई से होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एचपीजीसीटीए) की स्थानीय इकाई द्वारा राज्य स्तरीय जनरल हाउस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों हमीरपुर, चंबा, सोलन, कांगड़ा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और ऊना सहित करीब 50 कॉलेजों से 200 से अधिक प्रोफेसरों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता संघ की राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने की। कार्यक्रम का संचालन राज्य महासचिव प्रो. संजय कांगो ने किया। इस दौरान धर्मशाला इकाई के अध्यक्ष डॉ. विक्रम वत्स, सचिव डॉ. आशीष रंजन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने शिक्षकों के हित में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज शिक्षकों के लिए उच्च शिक्षा हेतु मिलने वाली अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) को पुनः बहाल करवाना और कॉलेज स्तर पर ही पीएचडी गाइड बनने की अनुमति दिलाना संगठन की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

इस दौरान भविष्य की रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य महासचिव प्रो. संजय कांगो ने बताया कि अगस्त माह में संघ के राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों को समय पर पूरा करवाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के कॉलेज शिक्षक 6 जुलाई से सभी महाविद्यालयों में गेट मीटिंग आयोजित करेंगे और काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।