Kangra: रैत में 5 करोड़ के राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की नींव, पुराने स्कूल पहुंचे केवल सिंह पठानिया तो भावुक हुए; बोले- विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अपने पुराने विद्यालय में पहुंचकर केवल सिंह पठानिया भावुक हो गए और उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा कीं। जिस स्कूल में उन्होंने कभी शिक्षा हासिल की थी, उसी संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से लैस भवन की आधारशिला रखना उनके लिए खास और यादगार पल रहा।

जनसभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की गई है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के पर्याप्त अवसर मिलना भी जरूरी है। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की परिकल्पना इसी उद्देश्य से की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापक परिवार की ओर से दशहरा उत्सव के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उपमुख्य सचेतक ने चंबी गांव में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित वर्षा शालिका का लोकार्पण किया। उन्होंने हॉकी टूर्नामेंट चंबी के समापन समारोह में भी शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम में एडवोकेट जनरल अनूप रत्न, उपशिक्षा निदेशक अजय समयाल, एटीसी प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, भटियात के विजय कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में नवंबर में हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, शाहपुर दशहरा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने दशहरा उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Kangra: शाहपुर में एंटी-चिट्टा वाकाथॉन से नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने का किया ऐलान

शाहपुर में चिट्टे के खिलाफ एंटी-चिट्टा वाकाथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया और शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की।

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।