चुराह में खूनी वारदात! शराब के नशे में पड़ोसी ने दंपति पर टोके से किया हमला, पति की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के चुराह उपमंडल की थनेईकोठी पंचायत के गांव बुहनाली में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी दंपति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम तिलक राज अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी नंद लाल कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और तिलक राज के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि नंद लाल जबरन तिलक राज को खींचकर अपने घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर लिया।

Advertisement

जब तिलक राज की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए वहां पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी लकड़ी काटने वाले तेजधार टोके से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे गैस लाल की मौजूदगी में तिलक राज पर भी बेरहमी से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले कर्म चंद को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह तिलक राज को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपति को पहले तीसा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तिलक राज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।

वोल्वो बस में 400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा हरियाणा का युवक दोषी, 4 साल की कठोर कैद और 25 हजार जुर्माना

वोल्वो बस में 400 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए हरियाणा निवासी शक्ति सिंह को विशेष अदालत ने दोषी ठहराते हुए चार साल की कठोर कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।