Kangra: पालमपुर नगर निगम को मिला नया नेतृत्व! राधा सूद बनीं महापौर, नीलम मलिक चुनी गईं उपमहापौर

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 29 जून। पालमपुर नगर निगम को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 15 नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद हुए चुनाव में राधा सूद को सर्वसम्मति से महापौर और नीलम मलिक को उपमहापौर चुना गया।

शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, नगर निगम आयुक्त नेत्री मेती, एसडीएम पालमपुर ओ.पी. यादव, डीएसपी सुनील राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी और कहा कि शहरी निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने में नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पारदर्शिता, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

शपथ लेने वाले पार्षदों में अप्पर पालमपुर से राधा सूद, लोहना से इन्द्र पाल, पालमपुर खास से रणजीत कौर, आईमा से शैलजा चौहान, सुघर से रविन्द्र कुमार, घुग्गर खिलड़ू से कविता मिन्हास, बिंद्रावन से सविता राठौर, खलेट से रितेश ठाकुर, चौक से मीनू देवी, मारंडा से नीलम मलिक, राजपुर से किरना देवी, घुग्गर टांडा से ललित कुमार शर्मा, टांडा से अंचना, बनूरी से मोनिका शर्मा तथा होल्टा से राजकुमार शामिल रहे।

शपथ ग्रहण के बाद अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में महापौर और उपमहापौर का चुनाव संपन्न हुआ। महापौर पद के लिए राधा सूद को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि नीलम मलिक को भी सर्वसम्मति से उपमहापौर निर्वाचित किया गया।

इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर और उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शाहपुर के पूर्व विधायक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।