Kangra: संत कबीर जयंती पर बोले केवल सिंह पठानिया, कहा- कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए हैं सबसे बड़ी प्रेरणा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 जून। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 15वीं सदी के महान समाज सुधारक, निर्भीक चिंतक, रहस्यवादी कवि और संत शिरोमणि गुरु कबीर के लिए मानवता ही सबसे बड़ा धर्म था। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को अंधविश्वास, पाखंड, जाति-पांति, ऊंच-नीच और व्यक्ति पूजा जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर सत्य, समानता, समरसता, बंधुता और मानवता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।

सोमवार को शाहपुर के बलड़ी में आयोजित संत कबीर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर के अनुसार ईश्वर की नजर में सभी मनुष्य समान हैं और उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां व्यक्ति का महत्व जन्म नहीं, बल्कि उसके कर्म और विचारों के आधार पर हो।

Advertisement

पठानिया ने कहा कि बचपन से ही कबीरदास का हृदय प्रेम और ज्ञान से परिपूर्ण था। उन्होंने सरल हिंदी भाषा में सैकड़ों सुंदर दोहे रचे, ताकि आम लोग आसानी से उन्हें समझ सकें और सत्य तथा ईश्वर की खोज की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि संत कबीर के दोहे आज भी इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हें स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए संत कबीर की वाणी को अपने जीवन में आत्मसात करना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य कांता देवी, प्रधान नीलम कुमारी, प्रधान कर्ण परमार, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, उपप्रधान विनोद कुमार, उपमंडलाधिकारी गणेश ठाकुर सहित जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।

Kangra: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत, टांडा अस्पताल में चल रहा था इलाज

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के सरकाघाट में एक महिला ने मसेरन क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।