Kangra: शाहपुर में दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय महिला की मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के चरी गाँव में 30 वर्षीय अविवाहित महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने गलती से दवाई की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक, जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सभी ग्राम पंचायतों को खोलना होगा सभा निधि का अलग बैंक खाता, 930 पंचायतों में हो चुका है काम; विभाग ने जारी...

हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को सभा निधि के लिए अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश की करीब 930 पंचायतों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों में इसकी स्थिति की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Kangra: जयसिंहपुर दशहरा मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान; चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ रुपये...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने और जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Kangra: धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें दोनों दिन किन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: रैत में 5 करोड़ के राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की नींव, पुराने स्कूल पहुंचे केवल सिंह पठानिया तो भावुक हुए; बोले- विद्यार्थियों को...

रैत में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। पुराने विद्यालय में पहुंचे पठानिया विद्यार्थी जीवन की यादों को लेकर भावुक हुए।