हिमाचल

हिमपात के बीच फंसे काजा-मनाली पर्यटक, पुलिस रैस्क्यू टीम ने बचाया

काजा से मनाली आ रहे पर्यटक हिमपात के कारण छतड़ू में फंस गए, लेकिन पुलिस और रैस्क्यू टीम ने समय पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बचाया। अधिकारियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रे पार करते समय मौसम का खास ध्यान रखने की अपील की है।

Bilaspur: झंडूता की अंजना कुमारी का कैंसर से संघर्ष जारी, इलाज के लिए लाखों की मदद की दरकार

झंडूता के गांव पंजीन की निवासी अंजना कुमारी पिछले 4-5 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। एम्स बिलासपुर में उनका इलाज चल रहा है, जिसमें विदेश से आयात होने वाले इंजैक्शन और विशेष परीक्षण शामिल हैं। इलाज का खर्च बेहद भारी है, और परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। उन्होंने जनता से मदद की अपील की है, वहीं कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।

Kangra: ज्वालामुखी में भक्त ने मां के चरणों में अर्पित किया 1 किलो सोने की आरती, मंदिर में बन गया अनोखा नजारा

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से आए एक भक्त ने मां ज्वालामुखी के चरणों में लगभग एक किलो सोने की आरती अर्पित की। भक्त ने बताया कि माता के आशीर्वाद से उनका कारोबार तरक्की कर रहा है, इसलिए अपनी कमाई का यह हिस्सा माता को समर्पित किया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु और उनके परिवार को चुनरी, तस्वीर और प्रसाद देकर सम्मानित किया।

Chamba: चुराह विधायक डॉ. हंसराज ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा सोशल मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया

चुराह के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हंसराज ने बद्दी और औद्योगिक क्षेत्र को लेकर दिए अपने हालिया बयान पर हुई आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। डॉ. हंसराज ने औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़-बद्दी को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसके योगदान की सराहना भी की।

Sirmaur: भूपपुर में खनन विवाद के चलते युवक की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, सनसनी

भूपपुर में खनन और ट्रालों के विवाद के चलते हरियाणा के कलेसर निवासी अशरफ अली (35) की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हैं और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी, 2025 में अब तक सिर्फ 1,457 मामले

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सड़क सुरक्षा सुधारों के चलते हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी आई है। 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। बेहतर निगरानी, जन जागरूकता और सक्रिय नीतियों के कारण अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए गए हैं।

Popular

Subscribe

--Advertisement--