Sirmaur: भूपपुर में खनन विवाद के चलते युवक की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, सनसनी

Date:

--Advertisement--

भूपपुर क्षेत्र में बुधवार को खनन और ट्रालों के विवाद के चलते एक युवक की जान चली गई। हरियाणा के कलेसर निवासी अशरफ अली (35) पुत्र शेरदीन को भूपपुर में स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, अशरफ अली अपने ट्राले की मरम्मत के लिए भूपपुर आया था। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो (एप्लाइड फॉर) गाड़ी, जिसमें कुर्शीद उर्फ इनाम और उसका भाई आशिक अली (पुत्र जाहिद) निवासी कलेसर, हरियाणा सवार थे, ने उसका पीछा किया।

भूपपुर पहुँचते ही जब अशरफ बाइक से उतरा, तो स्कॉर्पियो सवारों ने उसे टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे लेकर उस पर चढ़ा दी। उसके साथी अमजद पुत्र मगलू और इशरार पुत्र आरिफ, जो सफेद स्कॉर्पियो में सवार थे, घायल अशरफ को उठाकर पांवटा साहिब अस्पताल की ओर ले गए।

रास्ते में बद्रीपुर ट्रैफिक लाइट पर उन्होंने हमलावरों की स्कॉर्पियो देखी। इशरार ने गाड़ी के पास जाकर पत्थर फेंका, लेकिन हमलावरों ने उसे कुचलने की कोशिश की और फिर फरार हो गए।

अशरफ और इशरार को पांवटा साहिब अस्पताल पहुँचाया गया, जहां से अशरफ अली को इलाज के लिए यमुनानगर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी ट्रालों को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।