Kangra: ज्वालामुखी में भक्त ने मां के चरणों में अर्पित किया 1 किलो सोने की आरती, मंदिर में बन गया अनोखा नजारा

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को एक भक्त ने मां ज्वालामुखी के चरणों में लगभग एक किलो सोने की आरती अर्पित कर अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। यह श्रद्धालु चंडीगढ़ (पंजाब) से अपने परिवार सहित आए थे।

भक्त ने कहा कि मां ज्वालामुखी की कृपा से उनका परिवार और कारोबार दिन-दोगुनी रात-चौगुनी तरक्की कर रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी नेक कमाई का यह हिस्सा मां के चरणों में अर्पित किया। सोने की इस आरती के बाद अब मंदिर में दैनिक पांच बार माता रानी की आरती होगी।

मंदिर अधिकारी, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, मंदिर न्यास सदस्य जितेश शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने इस दानी भक्त और उनके परिवार को मां ज्वालामुखी की चुनरी, तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु पुजारी अनिल शर्मा के जजमान हैं और उनके मार्गदर्शन में पहले भी माता रानी की सेवा कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने मां ज्वालामुखी की मुख्य ज्योति के बाहर सोने का पत्रा चढ़ाया था।

मंदिर न्यास सदस्य जितेश शर्मा ने बताया कि शहंशाह अकबर के समय से लेकर आज तक कई बड़े व्यापारी माता को इस तरह बड़े तोहफे अर्पित करते आए हैं। उन्होंने विधायक संजय रतन, जिलाधिकारी कांगड़ा और उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी से आग्रह किया कि ऐसे दानी सज्जनों की सूची बनाकर मंदिर में बोर्ड पर उनके नाम लिखे जाएँ, ताकि और भी श्रद्धालु प्रेरित हों और माता के दरबार में सेवा कर सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।