हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी, 2025 में अब तक सिर्फ 1,457 मामले

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के क्षेत्र में उठाए गए लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार घट रही है, जिससे अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं की सूचना दर्ज की गई थी। 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 रह गई और 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमाचल प्रदेश ने 2023 और 2025 में भारी भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया। इसके बावजूद सरकार ने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या घटाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

सड़क सुरक्षा सुधारों के लिए लागू नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और जन जागरूकता अभियानों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।