Bilaspur: झंडूता की अंजना कुमारी का कैंसर से संघर्ष जारी, इलाज के लिए लाखों की मदद की दरकार

Date:

--Advertisement--

झंडूता: झंडूता के गांव पंजीन पोस्ट ऑफिस थुराण की निवासी अंजना कुमारी पिछले 4-5 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। कुछ समय पहले उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन अब बीमारी फिर से बढ़ गई है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अंजना का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके लिए जो विशेष इंजैक्शन लगने हैं, उन्हें विदेश से आयात करना होगा। हर इंजैक्शन की कीमत लगभग 1,65,000 रुपए है और कुल 7-8 इंजैक्शन की आवश्यकता है। इसके अलावा लगभग 70,000 रुपए की दवाइयां और एक 50,000 रुपए का विशेष टेस्ट भी करवाना जरूरी है।

अंजना के पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण वे लंबे समय से काम पर नहीं जा पा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अब बेहद कमजोर हो चुकी है। घर में दो छोटे बच्चे (8 और 10 वर्ष के) हैं, जो अपनी मां की हालत देखकर चिंतित हैं।

अब तक परिवार ने इलाज के लिए उधार लिया है, लेकिन आगे का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में परिवार ने जनता से मदद की अपील की है। इस संकट में मानव सेवा समिति कलोल, इंसानियत संस्था और महावीर दंगल कमेटी जैसी सामाजिक संस्थाएं भी अंजना और उनके परिवार की मदद कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।