हिमपात के बीच फंसे काजा-मनाली पर्यटक, पुलिस रैस्क्यू टीम ने बचाया

Date:

--Advertisement--

लाहौल-स्पीति: काजा से मनाली आ रहे पर्यटक गत रात हिमपात के कारण छतड़ू में फंस गए। उनका वाहन बर्फ में फंसने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डीडीएमए को दी। डीडीएमए ने पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी कोकसर थाने में दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम फोर बाई फोर वाहन में छतड़ू पहुंची और रैस्क्यू टीम ने तुरंत सभी फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोकसर से लगभग 20 किलोमीटर दूर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित कोकसर पहुंचाने में सुबह साढ़े 5 बजे तक का समय लगा।

एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मैहला ने बताया कि पुलिस के बचाव दल ने समय रहते विपरीत मौसम के बीच बर्फ में फंसे पर्यटकों का सफलतापूर्वक रैस्क्यू कर लिया। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि कुंजम, बारालाचा और शिंकुला दर्रे पार करते समय मौसम की जानकारी और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।