Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Date:

--Advertisement--

रैत, 8 अगस्त 2026: पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने द्रोणाचार्य कॉलेज के धौलाधार ईको क्लब के सहयोग से 8 अगस्त 2026 को थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों और रोटरैक्टर्स ने सक्रिय भागीदारी की।

Advertisement

पौधरोपण अभियान में रोटरैक्ट क्लब के प्रेसिडेंट एवं जेडआरआर हिमाचल जोन 5 रोटरेक्टर अभिनव राणा, प्रेसिडेंट-इलेक्ट रोटरेक्टर एकलव्य पठानिया और सेक्रेटरी-इलेक्ट रोटरेक्टर रितिश शर्मा सहित अन्य रोटरैक्टर्स और कॉलेज विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Advertisement

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक जी.एस. पठानिया, क्लब एडवाइजर असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे और अभियान को अपना सहयोग दिया।

Advertisement

कॉलेज के प्रबंध निदेशक जी.एस. पठानिया ने रोटरैक्ट क्लब और इसके अध्यक्ष की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

थंबा में आयोजित यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और हरित समाज के निर्माण के प्रति द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।