Chamba: चुराह विधायक डॉ. हंसराज ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा सोशल मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया

Date:

--Advertisement--

चुराह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हंसराज ने हालिया विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर और गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ।

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए डॉ. हंसराज ने कहा कि उनका बयान बद्दी में रहने वाले सभी लोगों के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूँ। उन्होंने नेता और जनता के बीच के रिश्ते को चुनावी नहीं, बल्कि सामाजिक अनुबंध और जवाबदेही का रिश्ता बताया।

विधायक ने पूरे मामले को अपने खिलाफ रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास चुराह के मजबूत और सशक्त नेतृत्व को कमजोर करने के लिए किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके ऊपर अब तक किसी तरह के शारीरिक या मौखिक दुराचार के आरोप नहीं लगे हैं।

डॉ. हंसराज ने औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़-बद्दी को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने यह भी साफ किया कि लाइफस्टाइल को लेकर उनके प्रश्नचिह्न सार्वजनिक रूप से नहीं थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।