सोलन

Himachal: चलती कार पर टूटा पहाड़! सोलन में मलबे की चपेट में आई कार, 3 महिलाएं और बच्चा समेत 5 घायल

सोलन के कुनिहार क्षेत्र में बनोह-सरली मोड़ मार्ग पर चलती कार पर अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक समेत पांच लोग घायल हुए।

हिमाचल के युवा गौरव शर्मा ने रचा इतिहास! सोशल मीडिया प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान, मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार

सोलन के अर्की निवासी युवा अधिवक्ता, फिल्ममेकर और सोशल मीडिया क्रिएटर गौरव शर्मा ने वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ रील श्रेणी में हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 50 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

Solan: शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला! बच्चों से भरा मिकी माउस झूला अचानक बैठा, कई बच्चे फंसे, मची अफरा-तफरी

सोलन के शूलिनी मेले में हवा से फुलाया गया मिकी माउस झूला अचानक बैठ गया, जिससे कई बच्चे उसके भीतर फंस गए। स्थानीय लोगों और अभिभावकों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Solan: 50 फीट नीचे गिरी कार, फिर पेड़ से टकराई; सोलन में भीषण हादसे में युवक-युवती की चमत्कारिक बची जान

सोलन की सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट नीचे जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक और युवती घायल हुए हैं, लेकिन दोनों की जान बच गई।

Solan: 18 जून को सोलन के कई इलाकों में 11 घंटे बंद रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

18 जून को रखरखाव कार्य के चलते सोलन के जटोली, ओच्छघाट, नौणी समेत कई इलाकों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों से आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की गई है।

Solan: सोलन के मयंक शर्मा ने रचा इतिहास, भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान

सोलन जिले के भूमती गांव के युवा मयंक शर्मा भारतीय वायु सेना में पायलट बन गए हैं। गांव के पहले एयर फोर्स पायलट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं।

Popular

Subscribe

--Advertisement--