Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की ओर से चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्था का माहौल है, लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और टैक्स व शुल्क का बोझ बढ़ाया जा रहा है। ऐसे हालात में सरकार किस बात का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है?

शिमला से 26 नवंबर 2026 को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न मनाने में जुटे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जिस कार्यकाल में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, उनकी सुविधाएं छीनी गईं और उन्हें दुख झेलना पड़ा, उसका जश्न कैसे मनाया जा सकता है? जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को अपनी नाकामियों के जश्न पर प्रदेश के करोड़ों रुपये खर्च करने का कोई अधिकार नहीं है। इस धनराशि का इस्तेमाल विकास कार्यों पर होना चाहिए।

Advertisement​

उन्होंने आपदा के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कई सड़कें आज भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। जिन सड़कों पर कभी गाड़ियां चलती थीं, वहां अब खच्चर चल रहे हैं। उनका आरोप है कि पीडीएनए का पैसा आपदा से प्रभावित बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के बजाय मित्रों में बांटा जा रहा है और सरकार जश्न की तैयारियों में लगी है।

शुल्क की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री: जयराम

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘सुख की सरकार’ का नारा दिया था, लेकिन प्रदेश में शुल्क की सरकार चलाई जा रही है। उनके मुताबिक, सरकार अलग-अलग तरह के शुल्क लगाने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में लोगों से निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा भी छीन ली गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अपना नामांकन वापस ले चुके हैं, लेकिन सरकार इसके बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की का दावा कर जश्न मनाना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल 70 प्रतिशत से ज्यादा दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरहम-पट्टी, सुई, रुई और स्पिरिट जैसी जरूरी चीजों की भी कमी है।

उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल होकर जिंदा बचने वाले लोग भी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार रोबोटिक सर्जरी की मशीनें खरीदकर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा कर रही है और जश्न मनाने की तैयारी में है।

Advertisement

कानून व्यवस्था और प्रशासन पर भी उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, बलात्कार, फिरौती और चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उनका कहना है कि सरकार न तो स्थायी डीजीपी नियुक्त कर पाई है और न ही मनमानी करने वाली ब्यूरोक्रेसी के लिए स्थायी मुख्य सचिव की नियुक्ति कर सकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का पूरा सरकारी अमला जश्न की तैयारियों में जुटा हुआ है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम चलाने वाले मित्र मंडल और अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को योद्धा बताने के लिए चार साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने छह सरकारों से ज्यादा अकेले ही कर्ज लिया है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री किस बात का जश्न मना रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति के बीच सरकार आखिर किस उपलब्धि का जश्न मनाने जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।