बद्दी-बरोटीवाला में पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना नंबर प्लेट के 17 दोपहिया वाहन जब्त; ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर शनिवार को ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत बद्दी और बरोटीवाला थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस औचक कार्रवाई के लिए गठित पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Advertisement​

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोंपड़ी बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों, चक्का क्षेत्र और लेबर चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। अलग-अलग जगहों पर खड़े वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बद्दी और बरोटीवाला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे 11 दोपहिया वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके अलावा अन्य संदिग्ध वाहनों की जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, टीटीआर नालागढ़ की टीम ने भी चेकिंग अभियान के दौरान 6 मोटरसाइकिलों को जब्त किया।

Advertisement

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 17 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। अभियान के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले का मौका, चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; 28 नवंबर को होगा एग्जाम

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। कक्षा छठी में दाखिले के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

शादी से 20 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 26 वर्षीय सेना के जवान की मौत से भोरंज में मातम

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की शादी तीन दिसंबर को होनी थी। विवाह से 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kangra: सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, जनसेवा के साथ खेती से भी जुड़ाव

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में पहुंचे और बुआई का काम किया। व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या के बीच खेती-किसानी से उनका जुड़ाव चर्चा में है।

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे BJP के गुट? CM सुक्खू ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के बाद उन्होंने विपक्ष को सदन में सवाल पूछने के साथ जवाब सुनने की भी नसीहत दी।