सोलन में 26 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में प्रभावित होगी विद्युत आपूर्ति

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 26 सितंबर 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने यह जानकारी देते हुए प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

राहुल वर्मा ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एनआरसीएम, बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स 1 एंड 2 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालयन पाईप और आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने कहा कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारण के चलते निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड के रखरखाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नालागढ़ पुलिस थाना IED धमाका केस में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 लोग हिरासत में

सोलन के नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में हुए IED धमाके के मामले में NIA ने हरमन हैरी और जशन सैनी को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ इस केस में NIA की कुल गिरफ्तारियां आठ हो गई हैं।

कुल्लू में चरस की बड़ी खेप के साथ गुजरात के 2 युवक गिरफ्तार, STF ने 764 ग्राम चरस पकड़ी; मणिकर्ण मार्ग पर नाकाबंदी के...

कुल्लू में मणिकर्ण मार्ग पर चीलमोड़ के पास STF ने नाकाबंदी के दौरान गुजरात के दो युवकों को 764 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू दशहरा इस बार होगा और भी भव्य, 500 ड्रोन और लेजर शो के साथ होगा ग्लोबल डांस; 30 इलेक्ट्रिक बसें भी चलेंगी

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इस बार ग्लोबल डांस, करीब 500 ड्रोन का लेजर शो, 30 इलेक्ट्रिक बसें, नशा मुक्ति परामर्श केंद्र और विशेष सुरक्षा व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

सिरमौर में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान बॉर्डर तक जुड़ी सप्लाई की कड़ी; तरनतारन से एक और आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर की कालाअम्ब पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में तरनतारन से उमर बीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में सप्लाई की कड़ी पाकिस्तान सीमा तक पहुंची है और पूछताछ में ड्रोन के जरिए नशे की खेप भारत पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।