सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से एक युवक की मौत हुई, जबकि एक अन्य युवक की उंगलियां कट गईं। वहीं तीसरे युवक के पेट में चोट लगी है।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवकों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों गुटों के बीच झड़प किस वजह से हुई, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
24 घंटे में दूसरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
सोलन शहर में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले बीती रात एक युवक के सिर पर बेलचा मार दिया गया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसका पीजीआई के आईसीयू में इलाज चल रहा है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


