शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

Date:

--Advertisement--

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा हुआ है। दधोल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंसे और बांधे गए 9 गौवंश बरामद हुए। हादसे का फायदा उठाकर ट्रक में सवार दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस को ट्रक से फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है।

जानकारी के अनुसार, कार चालक राज कुमार मंगलवार शाम घुमारवीं से डंगार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दधोल स्कूल के पास हमीरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राज कुमार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर 9 गौवंश बेहद क्रूर हालत में बंधे हुए मिले। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रक पर लगी नंबर प्लेट जाली थी। वहीं, ट्रक की असली नंबर प्लेट कैबिन के अंदर छिपाकर रखी गई थी। इससे मामले में तस्करी की आशंका और गहरा गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद समाजसेवी और गौरक्षक सुनील भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गौवंश की तस्करी करना गंभीर आपराधिक साजिश है। उन्होंने आशंका जताई कि इतनी बड़ी संख्या में गौवंश को सड़क से नहीं पकड़ा जा सकता और संभव है कि इन्हें किसी गौसदन से लाया जा रहा हो। सुनील ने प्रशासन से ऐसे गौसदनों की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल भराड़ी पुलिस ने बरामद किए गए गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।