गगरेट में 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल, भड़का लोगों का गुस्सा; शिकायत कार्यालय पर जड़ा ताला, उपकरण जलने से लाखों के नुकसान का दावा

Date:

--Advertisement--

गगरेट क्षेत्र में लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में दिन-रात बिजली गुल रहने के बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गगरेट स्थित बिजली विभाग के शिकायत कार्यालय पर ताला जड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और मंगलवार दोपहर बाद तक विभाग विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं कर पाया था।

लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू होने के दौरान लोड बढ़ने से कई घरों में विद्युत उपकरण जलने की शिकायतें भी सामने आईं।

ग्रामीणों के अनुसार टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर और इनवर्टर सहित अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। उपभोक्ताओं ने दावा किया कि इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने विभाग से नुकसान का आकलन करवाने, उचित कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग उठाई है।

लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या बार-बार सामने आ रही है, लेकिन विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली तकनीकी खराबी आने पर भी बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बहाल नहीं हो पाती, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।

स्थायी समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय के बाहर देंगे धरना

गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया और बार-बार सामने आ रही तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की जांच करवाने, जर्जर और खराब उपकरणों को बदलने तथा बिजली आपूर्ति में बार-बार आ रही बाधाओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

उपकरणों के जलने से हुए नुकसान को लेकर भी उपभोक्ताओं में रोष है। उन्होंने विभाग से मामले की जांच करवाने और नुकसान का उचित आकलन करने की मांग की है।

रात को नियुक्त किया जाए विद्युत कर्मी

ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के सदस्य शुभम पुरी ने गगरेट बाजार में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए रात के समय एक कर्मी की स्थायी नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने रोष जताया कि गगरेट बाजार में रात 10 बजे के बाद बिजली जाने पर कोई भी कर्मी मौजूद नहीं होता। उनका कहना है कि रात को फोन करने पर या तो फोन नहीं उठाया जाता और अगर फोन उठा भी लिया जाए तो जवाब मिलता है कि ड्यूटी का समय समाप्त हो चुका है। इससे बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में पूरी रात गुजारने को मजबूर होते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत में कम से कम रात के समय एक कर्मी ड्यूटी पर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछली रात भी वह बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों के संपर्क में रही थीं।

वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ अभिलाष ने बताया कि 132 केवी इलेक्ट्रिक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।