पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से सनसनी, किडनैप के 6 दिन बाद नहर में मिली लाश, मुख्य आरोपी कनाडा फरार

Date:

--Advertisement--

लुधियाना, 19 मई 2026: पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। छह दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा की गई सिंगर की लाश नीलो नहर से बरामद हुई है। शव की पहचान होने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

इस सनसनीखेज मामले के पीछे प्यार, जिद और रंजिश की कहानी सामने आ रही है। मृतका के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन 13 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में बाजार से घर का राशन लेने निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

परिवार के अनुसार इंदर कौर की दोस्ती मोगा के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के साथ थी। आरोप है कि सुखविंदर सिंह जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन इंदर कौर ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पूरी साजिश रची।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से पंजाब आया था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में इंदर कौर को घेरा और पिस्तौल की नोक पर अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में फेंक दिया गया। वारदात के बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह के वापस कनाडा फरार होने की बात सामने आई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने 15 मई को ही आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी देश छोड़कर भागने में सफल रहा।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को नीलो नहर में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया और परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया। परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान इंदर कौर के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के साथ मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

पंचकूला में क्रेन हादसा: हिमाचल के नवीन और बिहार के मनीष की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में गुरुवार शाम जनरेटर को तीसरी मंजिल पर चढ़ाते समय क्रेन पलट गई। हादसे में जनरेटर पर बैठे बिहार और हिमाचल प्रदेश निवासी दो हेल्परों की मौत हो गई।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।

कनाडा में 23 वर्षीय भारतीय युवती की गला घोंटकर हत्या, पार्टनर गिरफ्तार; अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने शुरू की GoFundMe मुहिम

कनाडा के एडमोंटन में 23 वर्षीय भारतीय युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके पार्टनर रितेश कुमार को सेकेंड-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।