पठानकोट के बमियाल में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एकल अभियान की पहल पर 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस शिविर में PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में एकल अभियान पंजाब के अध्यक्ष वरुण कौशिक और सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी सौरभ राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, बुजुर्ग और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीमती श्रुति शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।

ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देना था उद्देश्य
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वरुण कौशिक के सौजन्य और सहयोग से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।
PGI की मेडिकल टीम की सेवाओं को सराहा
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने PGI चंडीगढ़ की मेडिकल टीम की ओर से दी गई सेवाओं और उनकी जनसेवा की भावना की सराहना की। आयोजकों ने डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच करवाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेने का अवसर मिला।

दो दिवसीय इस शिविर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


