Kangra: मैक्लोडगंज बस पार्किंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर के दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 18 नवंबर 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने मैक्लोडगंज में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 10.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

Advertisement​

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने बस पार्किंग मैक्लोडगंज में कार्रवाई की। इस दौरान नितीश राणा (25), निवासी शिवां, तहसील शाहपुर और निखिल चौहान (31), निवासी दरगेल, तहसील शाहपुर के कब्जे से 10.73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस थाना मैक्लोडगंज में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े मामले की आगामी जांच कर रही है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल में आग से बचाव की मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए गए Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके

GSSS रैत में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को Fire Extinguisher और गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही SMC बैठक में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई।

बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची हत्या की साजिश! शिलाई गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार भाइयों पर चलाई थी गोली

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में वारदात की साजिश रची थी।

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर-फार्मासिस्ट और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारियों को लेकर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले के पांचों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोपों से विधानसभा में गरमाया माहौल, सुधीर शर्मा ने 18 पर्यटन संपत्तियों सहित कई मामलों पर मांगा जवाब

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पर्यटन निगम की 18 संपत्तियों, जमीनों के आवंटन, टांडा मेडिकल कॉलेज और आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।