शाहपुर। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय, रैत में छात्र केंद्रीय परिषद (SCA) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। एससीए संयोजक सुमित शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के गठन के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. बीएस पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

नई कार्यकारिणी में बीएड विभाग से आकाश शर्मा, बीसीए से कार्तिकेय वशिष्ठ और बीबीए से शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीएड से आशीष, बीकॉम से सोनम सूर्या, बीबीए से सचिन और बीसीए से रिम्पी को सौंपी गई। वहीं, नंदिता को महासचिव नियुक्त किया गया।
शैक्षणिक गतिविधियों के संयुक्त सचिव पद पर शगुन और पाठ्य सहगामी गतिविधियों के संयुक्त सचिव पद पर सानिया को चुना गया। इसके अलावा सुमित भाटिया को कोषाध्यक्ष, शुभम शर्मा को अनुशासन प्रभारी, मनीषा ठाकुर को सांस्कृतिक विभाग और नितिन को खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
शपथ ग्रहण समारोह में एससीए संयोजक एवं विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि डॉ. बीएस पठानिया ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एससीए के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर और अभिलाष कौंडल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य, हाउस कैप्टन और कक्षा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


