Solan: परवाणू में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के युवक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

परवाणू, सोलन, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जंगेशु मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय अभिनव पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार युवक कार में सवार होकर जंगेशु मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

हादसे में अभिनव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल (23) पुत्र छोटे लाल, नरेश (32) पुत्र जोधराम और वसार (26) पुत्र इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल युवक चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।