शाहपुर। शाहपुर–रेहलू अंडरपास के निर्माण की उम्मीद अब मजबूत होती नजर आ रही है। लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करवाने के लिए शाहपुर के भाजपा नेता कमल शर्मा सहित अन्य नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में नेता सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात कर चुके हैं। अब इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल अजय बरगोटी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक उमाकांत मीना ने प्रस्तावित अंडरपास स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अंडरपास निर्माण की संभावनाओं और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया।
अधिकारियों के इस निरीक्षण को शाहपुर–रेहलू अंडरपास निर्माण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को भी अब उम्मीद बंधी है। माना जा रहा है कि अंडरपास निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया का रास्ता खुल सकता है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



