रोहतक से दिल दहला देने वाला मामला: लिव-इन पार्टनर पर 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Date:

--Advertisement--

हरियाणा के रोहतक जिले से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि यह घिनौनी वारदात बच्ची की मां के लिव-इन पार्टनर ने की, जिसके साथ महिला पिछले करीब आठ वर्षों से रह रही थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पिछले करीब दो महीनों से बेहद चुप-चाप और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। मां के बार-बार पूछने पर भी बच्ची कुछ नहीं बता रही थी। रविवार को जब मां ने दोबारा उससे बात की, तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी और पूरी घटना का खुलासा किया।

आरोप है कि लिव-इन पार्टनर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव के चलते पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। बेटी की आपबीती सुनकर मां पूरी तरह टूट गई और तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद, जवाली और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने Alto Car HP-54C-8690 भी जब्त की और NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया।

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

मंडी में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब में बिक्री के लिए बनी बीयर की 102 पेटियां बरामद; चालक गिरफ्तार

मंडी के धनोटू में पुलिस ने सुंदरनगर फोरलेन पर पिकअप जीप से बीयर की 102 पेटियां बरामद की हैं। बीयर पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का मार्का लगा था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर खेप और वाहन कब्जे में ले लिया है।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।