Kangra: 18–19 दिसंबर को इंदौरा में मचेगा सांस्कृतिक धमाल, गुरनाम भुल्लर से लेकर सीएम सुक्खू तक करेंगे शिरकत

Date:

--Advertisement--

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव इस वर्ष 18 और 19 दिसंबर को पूरे भव्य अंदाज़ में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विधायक मलेंद्र राजन ने वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में संस्कृति, संगीत और सामाजिक संदेश का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

विधायक ने बताया कि 18 दिसंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर अपनी खास प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को लोकप्रिय सूफी गायक लखविंदर वडाली और हारमनी ऑफ पाइंस पुलिस बैंड अपनी शानदार प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का भव्य समापन करेंगे।

मलेंद्र राजन ने बताया कि उत्सव के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विधायक ने खास तौर पर कहा कि इस बार इंदौरा उत्सव में स्थानीय कलाकारों को बड़े स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान देना है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इंदौरा की सांस्कृतिक छवि भी और मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि इस उत्सव का एक अहम उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। यह अभियान सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं को जोड़कर इसे जनआंदोलन बनाया गया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का नारा “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है और इंदौरा उत्सव में यह संदेश हजारों युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

इसके अलावा विधायक ने जानकारी दी कि 12 दिसंबर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। इनमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और महिलाओं के लिए रस्साकशी, स्पून रेस और शॉट पुट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इंदौरा उत्सव के दौरान मंच से सम्मानित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।