Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने की पहल को बताया मिसाल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत इन दिनों दो अलग-अलग पूर्व छात्र संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच कॉलेज के पूर्व छात्र नेता और अभिभावक संघ के प्रधान रह चुके सत्येंद्र गौतम ने रविवार को पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की जमकर सराहना की।

Advertisement​

सत्येंद्र गौतम ने कहा कि पूर्व छात्रों में बड़े-बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर रहे लोग शामिल होने के बावजूद स्मारक का उद्घाटन कॉलेज के पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से करवाना बेहद प्रशंसनीय कदम है। यह इस बात को दर्शाता है कि समारोह में सभी पूर्व छात्र किसी अधिकारी या नेता के रूप में नहीं, बल्कि कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों के रूप में शामिल हुए।

राजनीतिक भाषणों से ज्यादा आपसी मिलन को दी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में राजनीतिक भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बजाय कॉलेज परिसर में घूमने और एक-दूसरे से मिलने-जुलने को प्राथमिकता दी गई। यही इस पुनर्मिलन कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

Advertisement

सत्येंद्र गौतम ने बिना किसी शोर-शराबे और दिखावे के बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों को एकजुट करने और सफल आयोजन के लिए पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ तथा सभी एलुमिनाई को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

सोलन में 51 बच्चों से भरी स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल-चेयरमैन समेत कई घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 51 बच्चे सवार थे। हादसे में प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर समेत कई लोग घायल हुए हैं।