नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, मंदसौर में उबाल; प्रशासन ने आरोपियों के घर पर चलाया बुलडोजर

Date:

--Advertisement--

मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के सामने आते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों के कब्जे वाले हिस्सों पर बुलडोजर चलाया।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में रेहान और बाबू नाम के दो युवक आरोपी हैं। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग के घर में घुसकर जबरन उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने वीडियो के बदले परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की। बताया गया कि घटना के समय किशोरी के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन लौटे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली।

बेटी की बदनामी से बचाने के लिए परिजनों ने आरोपियों को दो लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार और पैसों की मांग करते रहे। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार उनकी मांग पूरी नहीं कर सका, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने सड़कों पर उतरकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उनके घरों को गिराने की अपील की। हालात को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों के अवैध या कब्जे वाले हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।

इस घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और लोगों का आक्रोश अभी भी बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा बाईपास के हनुमान घाट में CIA कांगड़ा टीम ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने अमन राणा और पार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी! लंबे समय से फरार आरोपी पंचरुखी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने पंचरुखी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एन.आई. एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश कर दिया गया।