Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी जानकारी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में 9 सितंबर 2026 को अभिभावक-शिक्षक मिलन (PTM) और ‘शिक्षा संवाद’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 350 से अधिक अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री शमशेर भारती के संबोधन से हुई। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की केवल पढ़ाई पर ध्यान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों में अनुशासनहीनता और पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही। इस संबंध में विद्यालय में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू करने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को इन कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना है। विद्यार्थियों के समग्र प्रदर्शन में सुधार और इसमें अभिभावकों की भूमिका को लेकर भी शिक्षकों और अभिभावकों के बीच चर्चा हुई।

प्रथम सत्र परीक्षाओं के परिणाम भी अभिभावकों के साथ साझा किए गए। अभिभावकों ने विभिन्न विषयों के अध्यापकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं देखीं और उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सुधार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

PTM के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल शाहपुर की हेल्थ टीम ने अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को HPV वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा राना ने HPV वैक्सीनेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य टीम ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता को जरूरी बताया।PTM के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल शाहपुर की हेल्थ टीम ने अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को HPV वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा राना ने HPV वैक्सीनेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य टीम ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता को जरूरी बताया।

इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर श्री वीरेंदर सिंह और श्रीमती रेखा देवी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को HPV वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी दी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों के लिए चाय और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य श्री शमशेर भारती ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय परिवार के साथ इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिवाली पर महंगी हुईं मिल्कफेड की मिठाइयां, जानिए 400 ग्राम से 800 ग्राम पैक तक नई कीमतें

दिवाली 2026 से पहले हिमाचल मिल्कफेड ने मिठाइयों के MRP में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। 400 ग्राम पैक पर 10 रुपये और 800 ग्राम पैक पर 25 रुपये तक कीमत बढ़ी है। जानिए काजू बर्फी, मिल्क केक, नारियल बर्फी और अन्य मिठाइयों के नए रेट।

Kangra: धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव सोमवार को किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा DC हेमराज बैरवा की अब दिल्ली में नई जिम्मेदारी, केंद्र ने जारी किया आदेश; 4 साल की प्रतिनियुक्ति

कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त किया गया है। 26 अक्तूबर को जारी आदेश के तहत उन्हें हिमाचल सरकार से तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चार साल के लिए होगी।

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।