दिवाली पर महंगी हुईं मिल्कफेड की मिठाइयां, जानिए 400 ग्राम से 800 ग्राम पैक तक नई कीमतें

Date:

--Advertisement--

दिवाली 2026 पर हिमाचल प्रदेश में मिल्कफेड की मिठाइयां खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को इस बार ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी मिल्कफेड ने दिवाली 2026-27 के लिए मिठाइयों के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में बढ़ोतरी की है। 400 ग्राम के पैक पर 10 रुपये और 800 ग्राम के पैक पर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर मिठाइयों की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।

मिल्कफेड के विपणन प्रबंधक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए पहले चरण में करीब 250 क्विंटल मिठाइयां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

निजी फर्म से तैयार करवाई जा रही हैं मिठाइयां

मिल्कफेड इस बार भी चंडीगढ़ की एक निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवा रहा है। मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए मिल्कफेड की तीन टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई हैं। मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी मिल्कफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

डॉ. संदीप ठाकुर ने दावा किया कि मिल्कफेड की टीमों की निगरानी में ही मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, ताकि इनमें मिलावट की आशंका न रहे। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पूरी उत्पादन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

नारियल बर्फी का सबसे ज्यादा उत्पादन

दिवाली के लिए पहले चरण में करीब 250 क्विंटल मिठाइयां तैयार करने की योजना है। उत्पादन सूची के अनुसार नारियल बर्फी की 47.37 क्विंटल, मिल्क केक की 21.74 क्विंटल, काजू बर्फी की 19.58 क्विंटल, पहाड़ी बर्फी की 19.55 क्विंटल और पंजीरी की 17.79 क्विंटल मात्रा तैयार की जाएगी।

इन पांच मिठाइयों की कुल मात्रा करीब 126 क्विंटल है। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

800 ग्राम काजू बर्फी की कीमत 800 रुपये

मिल्कफेड की मूल्य सूची के अनुसार 400 ग्राम डोडा बर्फी, माह दाल पिन्नी, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, नारियल बर्फी, भुना चना बर्फी, पहाड़ी बर्फी और चोको चिप बर्फी की कीमत 285 रुपये निर्धारित की गई है। 400 ग्राम पंजीरी की कीमत 300 रुपये और काजू बर्फी की कीमत 410 रुपये है।

800 ग्राम के पैक में इन मिठाइयों की कीमत 520 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि पंजीरी 595 रुपये और काजू बर्फी 800 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 800 ग्राम मोतीचूर के लड्डू की कीमत 375 रुपये और सेलिब्रेशन पैक की कीमत 600 रुपये रखी गई है।

एक किलोग्राम रसगुल्ले और गुलाब जामुन की कीमत 250-250 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, गिफ्ट पैक-एक की कीमत 700 रुपये और गिफ्ट पैक-दो की कीमत 1100 रुपये है।

शुगर फ्री श्रेणी में 400 ग्राम मिल्क केक, नारियल बर्फी और पहाड़ी बर्फी की कीमत 380-380 रुपये रखी गई है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में विधानसभा के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ 37 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

धर्मशाला में तपोवन रोड पर विधानसभा के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने 37 वर्षीय गौरव वर्मा को 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Kangra: धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव सोमवार को किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा DC हेमराज बैरवा की अब दिल्ली में नई जिम्मेदारी, केंद्र ने जारी किया आदेश; 4 साल की प्रतिनियुक्ति

कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त किया गया है। 26 अक्तूबर को जारी आदेश के तहत उन्हें हिमाचल सरकार से तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चार साल के लिए होगी।

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।