हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिमाचल भाजपा की सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन के कार्यों को लेकर उनमें नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया।
पुराने कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की भी विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन की ओर से पहले किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिला सह-प्रभारी संजीव शर्मा सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पर रहा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


