Kangra: धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका मंडी जिले के बल्ह तहसील क्षेत्र की रहने वाली थी। वह धर्मशाला के एक निजी स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ती थी और पढ़ाई के लिए यहां किराये के क्वार्टर में रह रही थी।

कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई मिली। सोमवार दोपहर 12:43 बजे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

पुलिस ने छात्रा के माता-पिता और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। परिजनों और गवाहों ने छात्रा की मौत को लेकर किसी व्यक्ति पर संदेह जाहिर नहीं किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में विधानसभा के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ 37 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

धर्मशाला में तपोवन रोड पर विधानसभा के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने 37 वर्षीय गौरव वर्मा को 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दिवाली पर महंगी हुईं मिल्कफेड की मिठाइयां, जानिए 400 ग्राम से 800 ग्राम पैक तक नई कीमतें

दिवाली 2026 से पहले हिमाचल मिल्कफेड ने मिठाइयों के MRP में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। 400 ग्राम पैक पर 10 रुपये और 800 ग्राम पैक पर 25 रुपये तक कीमत बढ़ी है। जानिए काजू बर्फी, मिल्क केक, नारियल बर्फी और अन्य मिठाइयों के नए रेट।

कांगड़ा DC हेमराज बैरवा की अब दिल्ली में नई जिम्मेदारी, केंद्र ने जारी किया आदेश; 4 साल की प्रतिनियुक्ति

कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त किया गया है। 26 अक्तूबर को जारी आदेश के तहत उन्हें हिमाचल सरकार से तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति चार साल के लिए होगी।

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।