Kangra: अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें: आशीष बुटेल

Date:

--Advertisement--

उपशीर्षक: सीपीएस ने पालमपुर खंड में विकास कार्यों की समीक्षा की

पालमपुर, 26 अक्टूबर – पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पालमपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास और शिक्षा के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि लोगों को समय पर इसका लाभ मिल सके।

बैठक में बुटेल ने लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने पंचायती राज प्रणाली को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि सरकार ने विकास के लिए पंचायतों को पर्याप्त धन उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत पालमपुर विकास खंड में लगभग 608.98 लाख रुपये खर्च किए गए हैं और 145190 कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं। 74 परिवारों ने 100 दिनों से अधिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान पालमपुर ब्लॉक में 33 लाभार्थियों को आवास प्रदान किए गए, और इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 594 घर आवंटित किए गए हैं।

बुटेल ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में पालमपुर बीडीओ भानु प्रताप सिंह, पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रदेश संयोजक कांग्रेस विजय कुमार, पंचायत समिति के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।