Kangra: धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: ADC

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला, जो हाल के वर्षों में एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में उभरा है, 7 से 10 नवम्बर, 2024 तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इस आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा आयोजकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एडीसी ने बताया कि यह 13वां धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अप्पर धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र में डल झील के पास तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में देश-विदेश से कई मशहूर फिल्मकार हिस्सा लेंगे, जो युवाओं को अपने अनुभव से लाभान्वित करेंगे और स्थानीय संस्कृति को फिल्ममेकिंग के जरिए बढ़ावा देंगे।

उन्होंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में 80 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश सरकार की कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में मदद मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक आयुक्त सुभाष गौतम और आयोजन प्रबंधक ऋतु सरीन भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।