Kangra: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट! नूरपुर के 9 वार्डों के मतदान केंद्र घोषित, कर्मचारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

नगर निकाय चुनाव को लेकर नूरपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को नगर परिषद हॉल नूरपुर में मतदान कर्मियों और मतगणना स्टाफ की दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

रिहर्सल में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया के हर चरण की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें मॉक पोल करवाना, मशीनों को सील करना, मतदान समाप्ति के बाद की प्रक्रिया और मतदान सामग्री के सुरक्षित रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे।

मतगणना स्टाफ को भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर संजीव शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के सभी 9 वार्डों के लिए मतदान केंद्र तय कर दिए गए हैं। वार्ड-1 के लिए डीएफओ कार्यालय बड़नी, वार्ड-2 के लिए जंज घर वार्ड-2, वार्ड-3 के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल कार्यालय नूरपुर, वार्ड-4 के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरी, वार्ड-5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) नूरपुर, वार्ड-6 के लिए बीटीसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर, वार्ड-7 के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग न्याजपुर, वार्ड-8 के लिए राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर और वार्ड-9 के लिए सैनिक रेस्ट हाउस न्याजपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।