Kangra: चिट्टे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के घर से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीआईए टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंदौरा तहसील के छन्नी क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिला को 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सीआईए टीम नियमित गश्त के दौरान छन्नी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर से नशे का अवैध कारोबार चला रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गांव एवं डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा निवासी परमजीत उर्फ चीखो (41) पत्नी रेशम सिंह के घर पर दबिश दी।

पुलिस द्वारा घर की गहन तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में डमटाल थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नूरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में एक अहम कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।