Una: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा! स्कूटी को कई मीटर तक घसीटा, मौके पर दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के मुबारिकपुर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित नकड़ोह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही स्कूटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गत सायं करीब 5 बजे नकड़ोह बाजार के पास हुआ। कुनेरन निवासी 70 वर्षीय मुलख राज पुत्र तेजा राम अपनी स्कूटी पर मुबारिकपुर की ओर से आ रहे थे। उसी दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक भी पीछे आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही मुलख राज ने अपनी स्कूटी मुख्य सड़क से सत्संग रोड की ओर मोड़ी, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कूटी को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मुलख राज की मौत हो चुकी थी।

हादसे में बाइक सवार इंतजार (25) और अमजद (25), दोनों पुत्र उस्मान निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अम्ब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह के निर्देश पर कानूनगो सतपाल, पटवारी विपन कुमार, पवन कुमार, कृष्ण देव और साहिल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं अम्ब थाना से एएसआई रजनीश की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।