Mandi: माहूंनाग मेले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, खराब मिठाइयां फिंकवाईं, खुली सिगरेट बेचने पर लगा भारी जुर्माना

Date:

--Advertisement--

करसोग, मंडी, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल करसोग में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और नशे का सामान बेचने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। फ्लाइंग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने बरल, चुराग और प्रसिद्ध माहूंनाग मेले में सघन छापेमारी कर दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान भारी मात्रा में खराब और अस्वच्छ खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई, जबकि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।

इस विशेष अभियान में खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान, मंडी के अतिरिक्त सहायक फूड सेफ्टी अधिकारी एलडी ठाकुर, फूड सेफ्टी ऑफिसर सचिन और पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले बरल क्षेत्र में दबिश दी, जहां कोटपा कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए।

Advertisement

इसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड सीधे माहूंनाग मेले में पहुंचा। यहां मिठाई, आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों और टैटू स्टॉल्स की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर खराब खाद्य सामग्री पाई गई। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खराब सामान को मौके पर ही फिंकवा दिया और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।

मेले के बाद टीम ने चुराग क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां एक दुकानदार खुले में सिगरेट बेचते हुए पकड़ा गया। नियमों की अनदेखी पर टीम ने दुकानदार पर 5000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखना और मेलों में आने वाले लोगों को सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2016 के केस में घोषित PO कालिया भियूली से गिरफ्तार; पढ़ें पूरी खबर

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 19 अगस्त 2026 को भियूली निवासी घोषित अपराधी कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को मंडी कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था और वह 2016 में दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में वांछित था।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा में दिन-रात जुटी जल शक्ति विभाग की टीम सम्मानित, केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहा

बोह घाटी में क्लाउडबर्स्ट और भारी बारिश से आई आपदा के दौरान पेयजल योजनाओं को बहाल करने और लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल सिंह पठानिया ने सम्मानित किया।