Himachal: हमीरपुर में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, पहले से दर्ज रेप केस वापस लेने के लिए ब्लैकमेलिंग की आशंका

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 19 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि हमीरपुर के एक युवक ने मंडी जिले की रहने वाली एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर साझा कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता सरकाघाट क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। युवती ने ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर भेज दिया। युवती का आरोप है कि वीडियो अन्य लोगों को भी दिखाई जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।

Advertisement

मामले में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि पीड़िता ने इसी आरोपी के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। युवती का कहना है कि आरोपी पक्ष उस पर पहले दर्ज केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है और अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस थाना बड़सर ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों और शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।