Kangra: अब पंचायत सचिव जारी करेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अब पेंशन भोगियों को उनके जीवित स्थिति प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण पत्र) पंचायत सचिवों द्वारा पुनः सत्यापित कराया जाएगा। यह अधिकृत करने के निर्देश 26 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के कोष, लेखा और लॉटरी निदेशक रोहित जम्बाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दिए गए थे, जिसमें पंचायत सचिवों को पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र जारी करने की शक्ति दी गई थी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

हाल ही में पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने इस अधिसूचना का हवाला देते हुए हिमाचल प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के अधिकारियों को पत्र भेजा। इसमें पंचायत सचिवों को पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित करने का अधिकार दिया गया है। पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों और सचिवों को इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के राज्य अध्यक्ष अमित जसरोटिया ने इन दिशा-निर्देशों की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।