Kangra: कांगड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ज्वाली उपमंडल के धेवा पंचायत के घेली गांव में मां और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि परिवार का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Advertisement

मृतकों की पहचान बुद्धि सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (42) और उनकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी प्रिया के रूप में हुई है। परिवार के मुखिया बुद्धि सिंह के अनुसार, गुरुवार रात पूरा परिवार रोजाना की तरह भोजन करने के बाद सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने पत्नी और बेटी को बेसुध अवस्था में पाया। उन्होंने दोनों को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसी दौरान उनका सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा लेख राज भी गंभीर रूप से बीमार मिला। उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ज्वाली पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घर से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।

फिलहाल मां और बेटी की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस बुद्धि सिंह के बयानों और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, कमल कुमार शर्मा के संयोजन में रंगोली बनाकर दिया सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।