Kangra: जवाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, CWC ने लिया बड़ा एक्शन, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के जवाली थाना क्षेत्र के गांव धेला में नवीं कक्षा की छात्रा और उसकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस घटना पर जिला बाल कल्याण समिति (CWC), धर्मशाला ने गंभीर संज्ञान लेते हुए पुलिस से मामले की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलते ही जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा और समिति के सदस्य विजय शर्मा तथा नरेष्ठा कुमारी ने मामले की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि विभिन्न मीडिया माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार जवाली की पंचायत धेवा में रहने वाले एक परिवार ने रात को भोजन किया था। इसके बाद मां, उसकी नाबालिग बेटी और बेटा घर में सो गए, जबकि महिला का पति दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह उठा तो पत्नी और नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मृत अवस्था में मिलीं, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर हालत में उल्टियां करता हुआ पाया गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बच्चे को जवाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस मामले में नवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो चुकी है, जबकि उसका भाई अस्पताल में भर्ती है। चूंकि मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा हुआ है, इसलिए जिला बाल कल्याण समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना जवाली से प्रारंभिक जांच की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। समिति ने पुलिस को मामले में नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।

उना-अंब नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार और ट्राले की जोरदार टक्कर; 5 युवक गंभीर घायल, कटर से काटकर निकाला गया एक युवक

उना-अंब नेशनल हाईवे पर बडूही के पास कार और ट्राले की जोरदार टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और एक युवक वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पट्टा फोरलेन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार, खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब नशे की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।