Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को मस्तपुर, इच्छी और अप्पर चैतडू समेत आसपास के कई क्षेत्रों में करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से यह शटडाउन पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कार्य के चलते लिया जा रहा है।

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान 250 केवीए मस्तपुर, 100 केवीए कंदरेहड़-2 और 100 केवीए डब्ल्यूएसएस कंदरेहड़ डीटीआर बंद रहेंगे। इसके चलते मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू तथा साथ लगते क्षेत्रों में 27 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें। विभाग के अनुसार यदि मौसम खराब रहता है, तो प्रस्तावित विद्युत कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।